1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.58 अंक टूटकर 40472.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.60 अंकों की गिरावट के साथ 11874.80 पर खुला। दोपहर के 2:52 बजे सेंसेक्स 568.63 अंक गिरकर 39,953.47 के स्तर पर और निफ्टी 149.05 अंक कम होकर 11,740.35 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 376.60 अंक ऊपर 40522.10 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 121.65 अंक की बढ़त के साथ 11889.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक की शुरुआती तेजी पर हुई।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...