आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नालॉजीज के चेयरमैन पद की भूमिका में काम कर रहे शिव नाडर अब अपनी सेवा नहीं देंगे। शिव नाडर की बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा अब उनकी जगह लेगी।
रोशनी नाडर देश की सबसे अमीर महिला हैं और इस समय जून 2020 तिमाही में एचसीएल का शुद्ध लाभ 31.7 फीसदी बढ़कर 2925 करोड़ रुपये हो चुका है।
एचसीएल टेक्नालॉजीज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी विजयकुमार के मुताबिक कंपनी के पास पर्याप्त सौदे हैं, और इस कोरोना की अवधि में उसे 11 बेहद महत्वपूर्ण सौदे मिले है।