भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी सीरीज से हार्दिक पांड्या बहार हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया की हार्दिक अभी मैच के लिए पूरी तरह से फिट नही हैं जिसके चलते उनको टेस्ट सीरीज से बहार कर दिया गया।
कुछ दिन पहले खबरें आ रही थी कि न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ जुड सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वो अनफिट हैं और मैच खेलने के लिए अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक बताया गया कि, पंड्या लंदन गए थे जहां उनके साथ नेशनल क्रिकेट अकैडमी के हेड फिजियो आशीष कौशिक भी रहें। लंदन में सर्जन डॉ. जेम्स ऐलीबोन ने उनकी जांच की। इस दौरान हार्दिक एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे, जब तक वह पूरी तरह मैच खेलने के लिए फिट नहीं हो जाते। हार्दिक पिछले साल सितंबर से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। बता दें हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सितंबर में बेंगलुरु में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के टीम इंडिया को बाद में 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। फिलहाल भारतीय टीम ने टी20 में 4-0 की बढ़त बना रखी है और सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 रविवार को माउंट मोनगानुई में खेला जाएगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन में 21 फरवरी से खेलेगी, जबकि सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से शुरू होगा।