भारत सरकार ने फेसबुक से यूजर्स का डाटा मांगा है। बता दे, दुनियाभर की सरकारों द्वारा फेसबुक से यूजर्स का डाटा मांगने में साल 2019 के मुताबिक 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर नंबर भारत सरकार का आता है।
तो वहीं दूसरी तरफ इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिका का आता है। बता दे, यह जानकारी फेसबुक की तरफ से जारी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट से मिली है। फेसबुक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारत सरकार ने यूजर्स के डाटा को लेकर फेसबुक को 49 हजार लीगल और इमरजेंसी रिक्वेस्ट भेजी थी। इससे पहले 2018 में इस रिक्वेस्ट का आकंड़ा 37,000 था।
वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के वीपी और डिप्टी जनरल काउंसिल क्रिस सोनडरबी ने कहा है कि 2019 की दूसरी छमाही में दुनियाभर की सरकारों द्वारा फेसबुक से डाटा मांगने में 9.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही यह रिक्वेस्ट 1,28,617 से बढ़कर 1,40,875 तक पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट अमेरिका, भारत, यूके, जर्मनी और फ्रांस ने की है।