सरकार ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को होली से पहले एक तोहफा दिया है। बता दे सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर को 52 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दरअसल हर महिने की पहली तारीख को सरकार गैस सिलिंडर के दामों में बदलाव करती है।
मगर इस बार इस महिने की 12 तारीख को गैस के दामों में बदलाव किया गया है। बात अगर गैस सिलिंडर के पहले दामों की करे तो 893.50 रुपए में मिला करता था लेकिन 52 रुपए घटाने के बाद अब घरेलू सिलेंडर मार्च महिने में 841 रुपए का हो जाएगा।
खबरों के मुताबिक इंडियन ऑयल की वेबसाइट में बताया गया, फरवरी में दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हुआ था। इसका दाम 858.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये महंगा हुआ था। वहां गैस सिलिंडर 896.00 रुपये का है। मुंबई में इसका दाम 829.50 रुपये है और वहीं चेन्नई में यह 881 रुपये का है।
दरअसल सरकार फिलहाल के समय में एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। तो वहीं अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहता है, तो उसको सिलिंडर बाजार के मूल्य पर खरीदना पड़ता हैं। बताते चलेगैस की कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।