पीएम मोदी को युहीं नहीं वर्ल्ड लीडर कहा जाता है। इसकी झलक तब देखने को मिली जब एक मीटिंग के बाद गूगल के सीईओ ने 10 बिलियन$ के निवेश का एलान कर दिया।
मोदी ने ट्वीट करके लिखा, आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ एक सफल बातचीत हुई। हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
इसके कुछ देर बात सुंदर पिचाई का ट्वीट आता है जिसमें वो एलान करते है कि अगले पांच से सात साल में डिजिटल भारत के सपनों को साकार करने के लिए वो 75हज़ार करोड़ का निवेश करने वाले है।
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि हम भारत में अगले 5-7 सालों में 75,000 करोड़ रुपए या 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे। ये निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्मम से किया जाएगा।