1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सोने की कीमत में लगातार दर्ज हो रही गिरावट, जानें नया भाव

सोने की कीमत में लगातार दर्ज हो रही गिरावट, जानें नया भाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोने की कीमत में लगातार दर्ज हो रही गिरावट, जानें नया भाव

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार जारी गिरावट के बीच दो दिन कीमतों में उछाल देखने को मिला था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर कीमत में गिरावट देखनें को मिली है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल गोल्ड वायदा भाव सुबह 127 रुपये गिरकर 44,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि इसके एक दिन पहले मंगलवार शाम को यह 44,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बुधवार सुबह 10.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोना 44795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सोने का साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी की बात करें तो MCX पर बुधवार को मई सिल्वर वायदा भाव 529 रुपये टूटकर 66,951 रुपये प्रति किलो पर खुला। जबकि इसके एक दिन पहले मंगलवार शाम को बंद भाव 67,480 रुपये प्रति किलो था। बुधवार को सुबह 10.15 के आसपास एमसीएक्स पर चांदी 67085 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार के देखें तो मंगलवार को सोने का भाव 35 रुपये की बढ़त  के साथ 43,996 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया था। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 43,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत 553 रुपये की बढ़त के साथ 65,621 रुपये प्रति किलो हो गई। आपको बता दें कि चांदी का पिछला बंद भाव 65,068 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोने और चांदी के वैश्विक कीमतों को देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना बढ़ोत्तरी के साथ 1,696 डॉलर प्रति औंस पर था।  जबकि चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर लगभग फ्लैट रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...