1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में आई गिरावट

सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में आई गिरावट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में आई गिरावट

सोने की कीमत में बुधवार को बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 311 रुपए की बढ़त आई है। इस बढ़त से दिल्ली में सोने का दाम 40,241 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

एमसीएक्स पर सोना सुबग लगभग 9.25 बजे 45 रुपए की तेजी के साथ 40289.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में जून 2020 के लिए सोना 65.00 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 40515.00 रुपए पर कारोबार कर रहा था। चांदी के दामों में एमसीएक्स पर 518 प्रति किलो की तेजी देखी गई। जिसके बाद चांदी 35971.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

चांदी की बात करें तो आज चांदी कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 468 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद चांदी दाम 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वैश्विक बाजार की तरफ देखे तो सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 12.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...