सोने के दाम में बुधवार को गिरावट देखने को मिला है। सोने में आज 516 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद दिल्ली में सोने का दाम 44,517 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में आई तेजी से सोने की कीमत कम हुई है।
सोने के बाद चांदी की बात करें तो, बुधवार को चांदी की कीमत में 146 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ चांदी का दाम अब 47,234 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
वैश्विक बाजा की बात करें तो, सोना 1,661 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17,03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले सोमवार को वैश्विक आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 22 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 45,063 रुपए हो गई थी। वहीं चांदी की कीमत में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 710 रुपए की गिवारट औई और यह 47,359 रुपए प्रति किलो हो गई।