शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला। वही आज चांदी के भाव में आज भी गिरावट देखने को मिली। सोने-चांदी के रेट में आज भी बदलाव देखने को मिला।
देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना की कीमत 0.2 फीसदी घटकर 49,122 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि पिछले सत्र में सोने में 0.3 फीसदी की गिरावट आई थी।
जबकि चांदी की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 66,150 रुपये प्रति किलोग्राम रही। भारत में सोने की कीमतों में एक सप्ताह से अधिक समय से उठापटक जारी है।
वहीं 22 कैरेट सोना 45089 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 49027 रुपये और 18 कैरेट सोना 36908 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करे तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोने की कीमतों में आज तेजी दिखाई दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने $1.9 ट्रिलियन प्रोत्साहन पैकेज के प्रस्ताव का अनावरण किया। इससे सोने के दाम चढ़ गए। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने मौद्रिक नीति को नरम बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा।
इससे भी सोने को सपोर्ट मिला है। विदेशी बाजार में आज सोना हाजिर 0.2% बढ़कर 1,850.36 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5% बढ़कर 25.65 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1,116 डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच, दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ की एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.9% गिरकर 1161 टन थी।