मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव में मंगलवार को 557 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, इस गिरावट से दिल्ली में सोने की कीमत 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले सत्र में सोमवार को सोने का भाव 52,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, चांदी में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।चांदी के भाव में मंगलवाार को 1,606 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,736 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र में सोमवार को चांदी 68,342 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।