1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सोने-चांदी में आई गिरावट, अब इतना सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी में आई गिरावट, अब इतना सस्ता हुआ सोना

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। ग्राहकों को अब गुरुवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी मिल पाएगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 222 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 43,358 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

सोने के बाद चांदी के भाव में गिरावट आई है, चांदी की बात करे तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 60 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 48, 130 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक तपन पटेल की माने तो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 222 रुपए सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो आगे भी जारी रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत और सस्ती हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...