सोने के भाव में सोमवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में सोमवार को सोना 44 रुपये की भाव कमी के साथ 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ । इससे पिछले सत्र में सोना 53,084 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुए था। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी कमी देखने को मिली। दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत 206 रुपये की गिरावट के साथ 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 68,408 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।