सीहोरः गेहूं खरीदी में हो रही देरी सहित किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी आज एक बड़ा आंदोलन किया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सीहोर पहुंचे।

जहां कांग्रेस के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कलेक्टर को बुलाने मांग पर कांग्रेसी करीब एक घंटे धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिले भर के किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची।
सीहोर से संवाददाता सरन तिवारी की रिपोर्ट