1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. KBC के नाम पे भारत मे हो रही ठगी, पाकिस्तान से कर रहे फ्रॉड कॉल ऐसे करें खुद का बचाव

KBC के नाम पे भारत मे हो रही ठगी, पाकिस्तान से कर रहे फ्रॉड कॉल ऐसे करें खुद का बचाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
KBC के नाम पे भारत मे हो रही ठगी, पाकिस्तान से कर रहे फ्रॉड कॉल ऐसे करें खुद का बचाव

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का बारहवां सीजन चल रहा है लेकिन इसकी आड़ में ऑनलाइन ठगी का खेल भी जोरों से चल रहा है।

दिल्ली एनसीआर समेत देश के सभी हिस्सों में विदेशी नंबरों से कॉल व व्हाट्सएप पर 25 लाख रुपये लॉटरी निकलने के मैसेज लोगों को लगातार मिल रहे हैं।

केबीसी 12 सीजन के दौरान दिल्ली एनसीआर में ऐसी कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंची जिनमें लोग ठगी का शिकार हुए हैं।

इसमें लोगों को सिम कार्ड, लक्की ड्रा, लॉटरी नंबर, फाइल नंबर, विजेता का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, विजेता का मोबाइल नंबर भेजा जाता है

तो जागरूक लोग ऐसे मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई लोग इस जाल में फंस भी जाते हैं।

बिना गेम खेले ही लॉटरी कैसी लग गई?:-

दरअसल, केबीसी में जाने के लिए शो की शुरुआत में एक सवाल का जवाब देना होता था।

इसका जवाब एसएमएस, केबीसी मोबाइल ऐप, आईवीआरएस या एक चैनल के माध्यम से दिया जा सकता था।

सही जवाब देने वालों में से कुछ को लकी ड्रॉ  द्वारा चुना जाता है, लेकिन यदि किसी ने गेम में हिस्सा ही नहीं लिया है।

और उसके बाद उसके बाद कॉल आती है तो यह पूरी तरह से फर्जीवाड़े का मामला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...