कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताय कि, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली निकली जाएगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता एकजुट होंगे।
वहीं उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश में जिस तरह से अराजकता का माहौल बन चुका है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है, महंगाई अपनी चरम सीमा पर है और प्याज डेढ़ सौ रुपए किलो बिक रहा है।
इन सब परिस्थितियों से निपटने के लिए अब काग्रेस 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली का आयोजन दिल्ली में करने जा रही है
देश में जिस तरह से अराजकता का माहौल बन चुका है महिलाएं सुरक्षित नहीं है महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है प्याज डेढ़ सौ रुपए किलो बिक रहा है इन सब परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है।
बताते चलें कि, राज्यमंत्री गोपाल रावत ने कहा कि, रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड से भी भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे, और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है की वह एकजुट होकर दिल्ली पहुंचे।