1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. मिश्र ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से किया सम्मानित

मिश्र ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया। दुनियाभर के विभिन्न देशों द्वार दिया गया पीएम मोदी को यह 13वां सर्वोच्च अवॉर्ड है। इससे पहले पीएम मोदी ने मिस्र की ऐतिहासिक 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद और काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर कब्रिस्तान का दौरा किया। पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से भी बातचीत की।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया। दुनियाभर के विभिन्न देशों द्वार दिया गया पीएम मोदी को यह 13वां सर्वोच्च अवॉर्ड है। इससे पहले पीएम मोदी ने मिस्र की ऐतिहासिक 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद और काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर कब्रिस्तान का दौरा किया। पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से भी बातचीत की। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का सितंबर में भारत की यात्रा करने का भी कार्यक्रम है। जहां मिस्र को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इमाम अल-हकीम बी अम्र अल्लाह मस्जिद मिस्र की राजधानी काहिरा के बीच में लगभग 1,000 साल पुरानी इमारत है। 13,560 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस मस्जिद का पुनर्निर्माण भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से किया गया है। बोहरा समुदाय ने 1970 के बाद इस मस्जिद का जीर्णोद्धार किया और तब से इसका रखरखाव कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि यह स्मारक लगभग 4,000 भारतीय सैनिकों की याद दिलाता है जो प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फिलिस्तीन में लड़ते हुए मारे गए थे। गौरतलब है कि मिस्र के राष्ट्रपति के न्यौते पर ही पीएम मोदी मिस्र पहुंचे हैं। यह 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

सीनियर जर्नलिस्ट प्रताप राव की कलम से

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...