भोपालः आज मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जन्म जयंती के अवसर पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं विधानसभा पहुंचे और स्व. यज्ञदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यज्ञदत्त शर्मा जी तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे और उनका कार्यकाल अत्यंत सफल रहा। उनकी कार्यशैली से सभी प्रभावित थे, और उन्होंने विधानसभा की कई महत्वपूर्ण परंपराओं की शुरुआत की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा। वे पेशे से वकील थे और इंदौर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा अध्यक्ष बने तथा अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। इस अवसर पर उनके परिजन और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट