1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. भारत में लॉन्च हुआ पहला 5G Realme X50 Pro फोन, जानिए इसकी कीमत

भारत में लॉन्च हुआ पहला 5G Realme X50 Pro फोन, जानिए इसकी कीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में लॉन्च हुआ पहला 5G Realme X50 Pro फोन, जानिए इसकी कीमत

भारत में पहला 5G स्मार्टफोन आ गया है, अब देश में लोग 5G फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, रियलमी ने X50 pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। 6GB रैम वाले इस पोन की 128 जीबी स्टोरेज है। इस फोन की सेल 24 फरवरी शाम 6 बजे से फ्लिपकार्ट और रीयलमी की वेबसाइट पर शुरु हो जाएगा।

यह क्लॉकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन हो, इस स्मार्टफोन में 65W सुरकडार्ट फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी दी गई है। इसफोन का कड़ा मुकाबला iQOO 3 से होगा। iQOO 3 सम्मार्टफोन 25 फरवरी को भारत में लॉन्च हो रहा है।

रीयलमी X50 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करे तो, भारत में इस फोन की कीमत 37,999 रुपए है, इस स्मार्टफोन के 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 39,999 रुपए है, जबकि 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 44, 999 रुपए है। यह स्मार्टफोन मॉस ग्रीन और रस्ट रेड कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

रीयलमी X50 Pro 5G के बैक में ग्लास दिया गया है, फोन में 6.44 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन के टॉप में बाएं तरफ ड्यूल पंच-होल कटआउट दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 फीसदी है। स्मार्टफोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला गल्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...