1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बोदरली रेंज में आग का तांडव! वन विभाग बेबस, जंगल और वन्यजीव राख में तब्दील

बोदरली रेंज में आग का तांडव! वन विभाग बेबस, जंगल और वन्यजीव राख में तब्दील

चाक बारा में दमकल वाहन कच्चा रास्ता होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच सका और वाहन को लौटना पड़ा। जिसके चलते आग पर  काबू नहीं किया जा सका। आग लगने से हजारों पेड़ और कई वन्यजीव जलकर नष्ट हो चुके हैं।

By: Naredra 
Updated:
बोदरली रेंज में आग का तांडव! वन विभाग बेबस, जंगल और वन्यजीव राख में तब्दील

बुरहानपुर के बोदरली रेंज में पिछले तीन दिनों से जंगलों में भीषण आग लगी हुई है, जिसने अब विकराल रूप ले लिया है। कलोरी और आसपास के जंगलों से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, लेकिन वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है।

तेज हवा के कारण आग लगातार फैलते हुए करोली क्षेत्र की ओर बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इससे पहले आमगांव सर्कल की कई बीट जलकर पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। आग खेतों तक पहुंचने से किसानों की फसलें भी खतरे में आ गईं।

चाक बारा में दमकल वाहन कच्चे रास्ते के कारण मौके तक नहीं पहुंच सका और वाहन को लौटना पड़ा। जिसके चलते आग पर  काबू नहीं किया जा सका। आग लगने से हजारों पेड़ और कई वन्यजीव जलकर नष्ट हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...