1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रिश्वत लेते रंगे हाथ धरी गई महिला आरक्षक, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरी गई महिला आरक्षक, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

लोकायुक्त की टीम ने आरक्षक श्वेता अहिरवार के साथ सहयोगी मोहित साहू को भी गिरफ्तार किया है। आरक्षक ने नागपुर-जबलपुर हाईवे (बरगी) से गाड़ियां सुरक्षित निकलवाने के बदले रकम की मांग की थी।

By: Naredra 
Updated:
रिश्वत लेते रंगे हाथ धरी गई महिला आरक्षक, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

जबलपुरः  RTO की महिला आरक्षक को लोकायुक्त टीम ने बरगी में दबिश देकर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस टीम के हत्थे चढ़ते ही महिला आरक्षक ने बचने के लिए काफी हंगामा भी किया।

खबर के मुताबिक मुंबई के रहने वाले वाहन मालिक प्रशांत दत्तात्रेय से महिला आरक्षक श्वेता अहिरवार ने  अपने सहयोगी के साथ मिलकर 4500 रुपये की घूस की मांग की। इसके बाद चालक जयसिंह ने जैसे ही 4500 रुपए की रिश्वत दी, तभी लोकायुक्त टीम में शामिल निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जितेंद्र यादव ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त ने आरक्षक श्वेता अहिरवार के साथ सहयोगी मोहित साहू को भी गिरफ्तार किया है। आरक्षक ने नागपुर-जबलपुर हाईवे (बरगी) से गाड़ियां सुरक्षित निकलवाने के बदले रकम की मांग की थी। यह कार्रवाई एसपी लोकायुक्त अंजू पटले के निर्देशन पर की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बरगी में कार्रवाई जारी है और RTO आरक्षक श्वेता अहिरवार और मोहित साहू से पूछताछ की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...