1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खेतों की पराली में लगी आग से किसान बागवानी चौपट, सब्जियों की खेती और पंप सेट भी हुआ खाक

खेतों की पराली में लगी आग से किसान बागवानी चौपट, सब्जियों की खेती और पंप सेट भी हुआ खाक

किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद, पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

By: Naredra 
Updated:
खेतों की पराली में लगी आग से किसान बागवानी चौपट, सब्जियों की खेती और पंप सेट भी हुआ खाक

पन्नाः बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरगुंवा में खेतों की पराली में लगी आग एक किसान की सब्जी की बागवानी तक पहुँच गई। जहां किसान के खेतों में लगी सब्जी, पंप सैट, पाइप और तार जल गए। इस हादसे से किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। इससे किसान को करीब 4 लाख रुपए नुकसान हो गया। जिससे पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे किसान रामानंद वर्मन के खेत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि पराली से आग किसान के खेत तक पहुँची। देखते ही देखते आग ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। किसान रामानंद वर्मन ने बताया कि 3 हजार मिर्च के पेड़, 2 हजार बैगन, भिंडी, कद्दू जैसी सब्जी की फसल और सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाला पंप सेट, पाइप पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया।

हालांकि समय फायर बिग्रेड न पहुंचने से ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक किसान का काफी नुकसान हो चुका था। इस अग्निकांड से किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...