उज्जैनः किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। निपानिया क्षेत्र में सैकड़ों किसानों ने उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि स्लॉट बुकिंग, सत्यापन और स्टॉल व्यवस्था में भारी अव्यवस्था के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
उज्जैन के निपानिया इलाके में आज 300 से 400 किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
किसान संघ के पदाधिकारी मनोहर सिंह के अनुसार, किसानों को स्लॉट बुकिंग में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आवेदन करने के बावजूद सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं स्लॉट की संख्या भी कम होने से किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला… इसी नाराजगी के चलते किसानों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। थाना प्रभारी करण खोवाल और तहसीलदार आदर्श शर्मा किसानों से बातचीत कर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट