1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर मार्केट में भारी गिरावट- यस बैंक का गिरा शेयर, 1435 अंक लुढ़ा सेंसेक्स

शेयर मार्केट में भारी गिरावट- यस बैंक का गिरा शेयर, 1435 अंक लुढ़ा सेंसेक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर मार्केट में भारी गिरावट- यस बैंक का गिरा शेयर, 1435 अंक लुढ़ा सेंसेक्स

मार्च के पहले हफ्ते और आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज 1,435.14 अंक यानी 3.73 फीसदी की गिरावट के बाद 37.035.47 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 403.15 अंक यानी 3.58 फीसदी की बढ़त के बाद 10,865.85 के स्तर पर खुला।

वहीं, गुरुवार को संकट में फंसे यस बैंक पर रिजर्व बैंक ने मौद्रिक सीमा लगा दी। जिसके तहत अब खाताधारक यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। इस घोषणा के बाद आज यह बैंक का शेयर भारी गिरावट के साथ खुला।

बताते चले कि, शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह चीनी की जानलेना वायरस है। कोरोना वायरस इस वक्त दुनियाभर में फैल रहा है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिल रहा है। देश में बात करे तो, कोरोना वायरस की वजह से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। इसका बड़ा असर कारोबार पर पड़ रहा है, जिसे लेकर भारत के साथ साथ वैश्विक बाजर काफी चिंतित हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट इस बात का खुलासा किया गया है कि, इस वायरस के चलते भारत के व्यापार को 34.8 करोड़ डॉलर (करीब 2,548 करोड़ रुपए) की चपत लग सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...