1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों से बेदखली कार्यवाही स्थगित

केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों से बेदखली कार्यवाही स्थगित

विधायक के निर्देशों के आधार पर अब 10 दिन में सर्वेक्षण कार्य कराये जाने की कार्यवाही आज से शुरू की जाएगी।

By: Naredra 
Updated:
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों से बेदखली कार्यवाही स्थगित

पन्नाः अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी पन्ना द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना में अनुविभाग पन्ना के तहत प्रभावित ग्रामों कटहरी बिलहटा, कोनी, मझौली एवं गहदरा में भू अर्जन कार्यवाही एवं मुआवजा वितरण उपरांत भूमि एवं परिसम्पत्तियों की बेदखली कराते हुये अधिग्रहित भूमि रिक्त कराकर इसका कब्जा वन विभाग को सौंपे जाने के लिए 15 अप्रैल से कार्यवाही प्रारंभ करना नियत किया गया था।

पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह से उक्त ग्रामों के प्रभावित व्यक्तियों ने इस संबंध में मंगलवार को मुलाकात की। जिस पर चर्चा उपरांत भू अर्जन की सर्वेक्षण सूची में छूटे हुये आवासों सहित 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने संबंधी बिन्दु पर 10 दिन में सर्वे कर जानकारी एकत्र करने के संबंध में क्षेत्रीय विधायक द्वारा जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया था।

विधायक के निर्देशानुसार अब 10 दिन में सर्वेक्षण कार्य कराये जाने की कार्यवाही आज से शुरू की जाएगी। जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू अर्जन अधिकारी पन्ना द्वारा संबंधित ग्रामों में की जाने वाली बेदखली कार्यवाही स्थगित की गई है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...