उज्जैन में उस वक्त आस्था और राजनीति का संगम देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक भगवान महाकाल के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भोपाल में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के बाद यह प्रतिनिधिमंडल उज्जैन पहुंचा।
इस दल में करीब 50 सदस्य शामिल थे। दल में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान महाकाल के दर्शन किए।
दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सभी विधायकों ने बाबा महाकाल से अपने-अपने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट