आम तौर पर हम हमारी दिनचर्या में कुछ ऐसे कार्य करते है जिनसे हमे नुकसान होता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारे लिए कुछ नियम बनाये गए है। हम उन नियमों का पालन करना चाहिए तभी हम सुखी रह पाएंगे।
सबसे पहले तो जब आप सुबह उठे तो अपने आप को आईने में देखने की बजाय अपने ईश्वर को याद करें। सुबह उठकर सरस्वती लक्ष्मी और गणेश जी को याद करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुबह सुबह उठते ही आईने के सामने खुद को देखना वास्तु दोष है।
इसके अलावा हमेशा व्यक्ति को कुछ देर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठना चाहिए। इससे आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है। साथ में बैठकर पूजा करना सबसे अच्छा तरीका है। इससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
अक्सर कई घरों में देखा जाता है कि लड़ाई करते हुए जानवरों की तस्वीरें वो शौक के लिए लगा देते है। ऐसी तस्वीरों से परहेज करना चाहिए। घर की दीवारों पर कभी भी जानवरों की तस्वीरें ना लगाए। इससे नकारात्मक विचार मन में आते है और आपकी बुद्धि वैसी ही हो जाती है।
आज कल ऐसा भी देखा जाता है कि रात को बर्तन साफ़ नहीं किये जाते है। रात के गंदे बर्तन आपके किचन में पड़े रहते है। ऐसा करने से मंगल और राहु दोनों ग्रह अशुभ फल करने लगते है। रात भर गंदे बर्तन रसोई में पड़े रहना, ये गंभीर वास्तु दोष है।