1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया शव तो करने लगा आवाज, जानें फिर क्या हुआ

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया शव तो करने लगा आवाज, जानें फिर क्या हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया शव तो करने लगा आवाज, जानें फिर क्या हुआ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक युवक की मौत के बाद परिजन जब अंतिम संस्कार करने शव को लेकर मुक्ति धाम पहुंचे तो सभी दंग रह गये। परिजन ने बताया कि जब उन्होंने चिता पर मृतक के शव को लिटाया तो शव में से अचानक आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही शव में हलचल भी देखी गई। शव से होने वाली इस हरकत को देख परिजन और अंतिम संस्कार पहुंचे लोग हैरान हो गए। उन्होने तत्काल डॉक्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस लेकर डॉक्टर भी आनन फानन में मुक्तिधाम पहुंचे लेकिन जांच के बाद उसने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि अशोकनगर के रहने वाले अनिल जैन की तकरीबन 15 दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद अशोकनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनिल को मृत घोषित करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दी। परिजन शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे। परिजन का कहना है कि जैसे ही उन्होंने अनिल जैन के शव को चिता पर रखा तो उसमें हलचल हुई और एक आवाज आई जिससे वो हैरान रह गए और तुरंत डॉक्टर को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन को फिर भी यकीन नहीं हुआ और वो मृतक का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मृतक अनिल के भाई ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल ने जब अनिल को मृत घोषित किया था तब भी वो जीवित था और मुक्तिधाम में शव पर लिटाते वक्त उसकी मौत हुई है। एक तरफ जहां मृतक के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों का खंडन किया है और साफ कहा है कि मृतक को मुक्तिधाम से लाने के बाद भी जांच की गई थी और तब भी वह मृत ही था।

आपको बता दें कि प्रदेश में हाल ही में घटित ये दूसरा मामला है। इससे पहले ग्वालियर में भी एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया था और जब परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तो उसकी सांसें चल रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...