पन्नाः जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) वार्ड में कुपोषित बच्चे व उनके परिजन इस भीषण गर्मी के बीच परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां विशेष देखभाल और बेहतर सुविधाओं की जरूरत होती है। वहीं यहां व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आ रही हैं।

वार्ड में भर्ती कुपोषण से पीड़ित मासूम बच्चे तपिश से जूझ रहे हैं, जबकि उनके परिजन भी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि यहां पीने के ठंडे पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे परिजन बाहर से पानी लाने को मजबूर हैं। जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की।
उन्होंने कहा कि इस गर्मी से परेशान हैं। कूलर काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों को कहां ले जायं। हालांकि,जब इस मुद्दे पर सिविल सर्जन आलोक गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने सभी कूलर और पंखे चालू होने का दावा किया। जो जमीनी हकीकत से ठीक उलट है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट