1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. प्रतिदिन बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दामों से बढ़ी मुश्किलें

प्रतिदिन बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दामों से बढ़ी मुश्किलें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतिदिन बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दामों से बढ़ी मुश्किलें

लॉकडाउन में लगातार बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम नागरिकोम की मुश्किलें बढ़ा दी है। बता दे, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रविवार को 83 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की है। तो वहीं पिछले तीन दिनों से लगातार तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

ये बढ़त अभी तक पूरे देश में लागू लॉकडाउन के कारण जारी प्रतिबंधों में छूट के बाद ईंधन की मांग बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी की वजह से हुई। 

बता दे, लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दिए जाने के बाद अब निजी वाहनों और ऑटो-टैक्सी आदि को चलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के तीन चरणों तक एक तरह से सड़कों पर वाहन न के बराबर निकलते थे। 
 
एक तेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि दैनिक आधार पर कीमतों में संशोधन फिर से शुरू हो गया है। तेल कंपनियां हालांकि, एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...