1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं, SBI कर सकता है 2,450 करोड़ रुपए का निवेश- चेयरमैन

यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं, SBI कर सकता है 2,450 करोड़ रुपए का निवेश- चेयरमैन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं, SBI कर सकता है 2,450 करोड़ रुपए का निवेश- चेयरमैन

संकटग्रस्त यस बैंक को स्टेस बैंक ऑफ इंडिया कैसे बचाने की कोशिश करेगा, इसका प्लान बताया गया है। SBI यह बैंक की 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ ही 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है।

मुंबई में अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि, हमारी लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है। SBI ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि SBI में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है। उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए यस बैंक खाताधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

वहीं, शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, हमारी सरकार भरोसा दिलाती है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहेगा। मैं आरबीआई से गुजारिश करती हूं कि वह कानून के मुताबिक इस मामले की गंभीरता और महत्व को समझते हुए ऐसा रास्ता निकाले जिससे लोगों की परेशानियां कम हों।

उन्होंने कहा कि, यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी, वेतन एक साल तक सुरक्षित हैं, जमाएं और देनदारियां अप्रभावित रहेंगी। आरबीआई पता लगाएगा कि यस बैंक में क्या गलत हुआ। इसमें व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...