1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. डील हुई फाइनल : फेसबुक से रिलायंस जियो ​को मिले 43,574 करोड़ रुपये

डील हुई फाइनल : फेसबुक से रिलायंस जियो ​को मिले 43,574 करोड़ रुपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डील हुई फाइनल : फेसबुक से रिलायंस जियो ​को मिले 43,574 करोड़ रुपये

जियो प्लेटफार्म्स और फेसबुक के बीच डील की घोषणा 22 अप्रैल को की गई थी जिसमे फेसबुक ने जियो में  9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,574 करोड़ रुपये देने की बात कही थी और वो रकम अब जियो को मिल गयी है।

इसी के साथ अब जियो प्लेटफॉर्म में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99 फीसदी हो गयी है। फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 4.62 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी ली है।

आपको बता दे कि फेसबुक के साथ सौदे के बाद से 11 और कंपनियां जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार कर चुकी हैं।

इन 12 करारों से रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये की कुल राशि मिलेगी और इसी के साथ मुकेश अम्बानी की कंपनी कर्ज मुक्त हो गयी है और उन्होंने अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है।

बताते चले, पिछले पांच साल में भारत में 56 करोड़ लोगों तक इंटरनेट की पहुंच हो चुकी है और जियो के खुद के 38 करोड़ ग्राहक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...