1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. Datia By-election : बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अपने प्रत्याशी की चिंता करे विपक्ष

Datia By-election : बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अपने प्रत्याशी की चिंता करे विपक्ष

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और जनता का समर्थन उसे प्राप्त है। साथ ही कांग्रेस को अपने संगठन और प्रत्याशी पर ध्यान देने की सलाह दी।

By: BS Yadav 
Updated:
Datia By-election : बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अपने प्रत्याशी की चिंता करे विपक्ष

भोपाल : मध्य प्रदेश भोपाल दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को बीजेपी की चिंता छोड़कर अपने प्रत्याशी की फिक्र करनी चाहिए। बीजेपी का दावा है कि दतिया की जनता इस बार उसके साथ है और पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति और जीत के दावे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और पार्टी को अपने संगठन व अपने उम्मीदवार की चिंता करनी चाहिए, न कि बीजेपी की।

बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर लगे भ्रष्टाचार के मामले और अदालत के फैसले के बाद दतिया की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसी वजह से इस बार जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान करेगी।

“कांग्रेस को अपनी और अपने प्रत्याशी की चिंता करना चाहिए। दतिया का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत रही है… राजेंद्र भारती जी पर जो भ्रष्टाचार का मामला था, वह बीजेपी ने नहीं लगाया था, न्यायालय ने उन्हें आरोपी घोषित किया और सजा भी हुई। इसलिए दतिया की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही थी।”

बीजेपी का कहना है कि क्षेत्र में पार्टी पूरी तरह एकजुट है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराज़गी को लेकर भी पार्टी ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है और डैमेज कंट्रोल हो चुका है।

पार्टी ने अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अनुभवी और लोकप्रिय बताते हुए दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर बीजेपी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बीजेपी ने यह भी कहा कि उसकी चुनावी तैयारी हर चुनाव के तुरंत बाद शुरू हो जाती है, इसलिए किसी भी विपक्षी उम्मीदवार से उसे कोई चुनौती नहीं दिखती।

“हमारे प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जी पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष रहे हैं, संघ से जुड़े नेता हैं और क्षेत्र में लोकप्रिय हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। 30 तारीख को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले नतीजों में भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।”

दतिया उपचुनाव में बीजेपी जहां जीत का भरोसा जता रही है, वहीं कांग्रेस भी अपनी रणनीति के साथ मैदान में है। अब सबकी निगाहें 30 तारीख को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि दतिया की जनता किसके दावों पर भरोसा जताती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...