रिपोर्ट: सत्यम दुबे
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी से वारदात की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी रुंह कांप जायेगी। दरअसल, एक वहशी पति ने पत्नी से ऐसा सलूक किया कि जिस किसी ने भी देखा उसके रोंगटे खड़े है गये। आरोपी पति ने पत्नी के एक हाथ की हथेली और एक पैर का पंजा फरसे से इसलिए काट दिया कि उसको अपनी पत्नी पर शक था। आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था, तो पत्नी की चीख पुकार सुन मौको पर पड़ोसी पहुंचे, तो वो हैवान का करामात देखकर दंग रह गये।
आपको बता दें कि मामला राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाने इलाके की है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे प्रीतम सिंह सिसोदिया नाम के व्यक्ति ने पत्नी संगीता की एक हाथ की हथेली और एक पांव का पंजा फरसे के काट दिया। पड़ोसियों की सूचना पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी पति मूल रुप से होशंगाबाद का रहने वाला है। वह निशातपुरा इलाके में किराए के घर में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। आरोपी यहां मजदूरी करता है, वहीं उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह महीन में दो तीन बार पति से मिलने इंदौर से भोपाल आती है। आपको बता दें कि आरोपी शराब पीने का आदि है, वह आए दिन नशे में पत्नी के साथ मारपीट और अभ्रद व्यवहार करता था।
आपको बता दें कि संगीता जब पति से मिलने घर आती थी तो, वह अक्सर फोन पर ही बातें करती रहती थी। संगीता के फोन पर बात करने से पति गुस्से में रहता था। आरोपी संगीता पर शक करता था कि कहीं उसका अफेयर चल रहा है। जिसको लेकर वह विवाद करता था। मंगलवार रात वह शराब के नशे में आया और गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी।
आनन फानन में संगीता को हमीदिया अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए रात को ही ऑपरेशन किया। हथेली का री-इंप्लांटेशन कर दिया गया जिसे थैली में लाया गया था। डॉक्टरों नो हडि्डयों को तारों से और खून की नशों को जोड़ दिया गया। 4 डॉक्टरों की इस टीम में इस काम को सफलतापूर्वक किया।