उज्जैनः धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था और आध्यात्म का संगम जारी है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज प्रातःकाल क्रिकेटर उमेश यादव ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
भस्म आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उमेश यादव का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया।