1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एवरेस्ट प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए बेताब हैं क्रिस गेल

एवरेस्ट प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए बेताब हैं क्रिस गेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एवरेस्ट प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए बेताब हैं क्रिस गेल

दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में शामिल वेस्टइंडिज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल नेपाल के काठमांडू में 29 फरवरी से होने वाली एवरेस्ट प्रीमियर लीग में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।

क्रिस गेल पोखरा राइनोज की ओर से खेलेंगे। इसी लिग में एक छक्का लगाकर क्रिस गेल एक हज़ार छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फ्रीलांस टी20 खिलाड़ी बन चुके 40 साल के गेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। गेल ने कहा कि, ‘मैं सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता, एवरेस्ट प्रीमियर लीग के लिए नेपाल जाऊंगा। आइए और मेरी टीम पोखरा राइनोज का समर्थन करें। नेपाल गेल के तूफान के लिए तैयार हो जाओ।’

लीग के आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘नेपाल, मार्च में तूफान की भविष्यवाणी है। गेल ने पोखरा राइनोज की ओर से एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलने की पुष्टि कर दी है। क्या आप गेल के तूफान के लिए तैयार हो।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...