1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मिलावटखोरों पर शिकंजाः खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई दुकानदारों पर की कार्रवाई

मिलावटखोरों पर शिकंजाः खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई दुकानदारों पर की कार्रवाई

कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन पर मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कर नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

By: Naredra 
Updated:
मिलावटखोरों पर शिकंजाः खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई दुकानदारों पर की कार्रवाई

बड़वानीः मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटखोर दुकानदारों पर कार्रवाई की है। होली व भगोरिया पर्व के मध्यनजर होटल, किराना दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैम्पल लैब भेजे गए। मानकों के विपरीत पाए जाने पर दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई होगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय सहित आसपास संचालित होटल, किराना और डेयरी पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य अधिकारी पंकज आँचल ने बताया कि जिले में कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन पर मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कर नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों की टीम ने पिछले दिनों में बड़वानी सहित आसपास के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच-पड़ताल कर सैंपल लिए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज आँचल व कीर्ति रावत ने सेंधवा स्थित ग्राम धवली में भगोरिया मेले में खाद्य पदार्थ की जांच की। टीम ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढक्कर रखने की हिदायत दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...