1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गांवों में कोरोना के कहर से मचा हाहाकार, एक ही दिन में हुई 162 लोगों की मौत

गांवों में कोरोना के कहर से मचा हाहाकार, एक ही दिन में हुई 162 लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गांवों में कोरोना के कहर से मचा हाहाकार, एक ही दिन में हुई 162 लोगों की मौत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

इंदौर: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। अस्पतालों मे बेड,दवाईयों और ऑक्सीजन की कमीं से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना संक्रमण अब गावों मे भी दस्तक दे दिया है। बुधवार को इंदौर के ग्रमींण क्षेत्रों में 162 लोगो ने महामारी से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि मंगलवार 4 मई को यह ऑकड़ा 53 था, लेकिन एक दिन बाद यह ऑकड़ा बढ़कर 215 हो गया। इससे सोमवार 3 मई को 47 लोगो के मरने की पुष्टी की गई थी। बात करें इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड की तो यहां अब तक सबसे ज्यादा 167 मौत दर्ज की गई हैं। वहीं महू विकासखंड में 21, इंदौर में 17 और देपालपुर में 10 मौत दर्ज की गई। जिले की 312 ग्राम पंचायतों में से अब तक 249 में कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3942 पर पहुंच गई है। फिलहाल चार विकासखंडों में कोरोना के 3254 केस सक्रिय हैं।

जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में लगभग पौने तीन करोड़ की आबादी में करीब तीन फीसद लोग अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 83 फीसद लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि लगभग 16 फीसद उससे लड़ रहे हैं। मरने वालों की संख्या एक फीसद से कुछ अधिक है। राज्य में पाजिटिविटी दर का अब तक का औसत 10 फीसद रहा है।

अप्रैल महीना राज्य के लिए बहुत भारी गुजरा है। राज्य में अब तक संक्रमित होने वाले करीब सात लाख 87 हजार लोगों में से लगभग 51 फीसद (3.79 लाख) अप्रैल में संक्रमित हुए। वहीं, 44 सौ से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। हालांकि सक्रमण का दौर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस बीच सरकार का दावा है कि कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...