1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में कोरोना का कहर, 2074.28 अंक लुढ़का सेंसेक्स

शेयर बाजार में कोरोना का कहर, 2074.28 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार में कोरोना का कहर, 2074.28 अंक लुढ़का सेंसेक्स

चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर इस वक्त 80 से भी ज्यादा देशों पर देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से जहां लोगों में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं, शेयर बाजार में भी कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स में इसकी वजय से काफी गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट

गुरुवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। भारत के साथ साथ दुनियाभर के बाजारों की हालत इस वक्त बुरी है। सुबह 10:47 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेस्क सेंसेक्स 2,074.28 अंक यानी 5.81 फीसदी की गिरावट के बाद 33,623.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 608.35 अंक यानी 5.82 फीसदी की गिरावट के बाद 9,850.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एक मिनट में निवेशकों के 7.03 करोड़ रुपए स्वाहा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,784.14 अंक यानी 5.03 फीसदी की गिरावट के बाद 33,903.26 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 532.65 अंक यानी 5.09 फीसदी की गिरावट के बाद 9,925.75 के स्तर पर खुला था। आज के कारोबार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है। सिर्फ एक मिनट में निवेशकों ने 7.03 लाख करुोड़ रुपए गंवा दिए।

विश्व बाजारों की भी हालात रही खस्ता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को आधिकारिक तौर पर वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है, देशों ने अपने इंटरनैशनल बॉर्डर बंद करने शुरू कर दिए हैं और अमेरिकी बाजार 6 पर्सेंट लुढ़क गया है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है। बेंचमार्क डाउ जोन्स 1400 अंकों से ज्यादा फिसला, जिससे संकेत लेते हुए एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स करीब 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे थे।

कोरोना वायरस के 12 और नए मामले आए देश में सामने

गौरतलब हो कि, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद मरीजों की संख्या 68 हो गई है। सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए हैं। इसलिए बाजार में भारी गिरावट आई।

कच्चे तेल में आई गिरावट

वहीं, कच्चे तेल की बात करें तो, तोक्यो बेंचमार्क निक्केई 2 पर्सेंट से ज्यादा नीचे, साउथ कोरिया कका कॉस्पी करीब सवा पर्सेंट और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स शुरुआती ट्रेड में 2.6 पर्सेंट नची देखे गए। इसके साथ ही अमेरिका के यूरोप यात्र पर बैन के बाद कच्चे तेल के दाम में और गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड $34.76 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, हालांकि इमसमें उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...