1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. बाजार पर कोरोना वायरस का कहर- सेंसेक्स 1448 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई भारी गिरावट

बाजार पर कोरोना वायरस का कहर- सेंसेक्स 1448 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई भारी गिरावट

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कोरोना वायरस का कहर शेयर बाजारों पर भी पड़ा है, और यही वजह से की शुक्रवार को भीरतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिनभार के कारोबार के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,448.37 अंक यानी 3.64 फीसदी की गिरावट के बाद 38,297.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 414.10 अंक यानी 3.56 फीसदी की गिरावट के बाद 11,219.20 के स्तर पर बंद हुआ है। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। निफ्टी में 11 साल की बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। बाजार में चौतरफा बिकवाली की वजह से निवेशकों के 5.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

यह सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 24 अगस्त 2015 को सेंसेक्स में 1624 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। इससे बीएसई के एमकैप में करीब 11.5 लाख करोड़ रुपए की कमी आई।

चीन के बाहर भी कोरोना वायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार में पैसा निकाल रहे हैं। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...