1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना वायरस का कहर जारी, 45 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

कोरोना वायरस का कहर जारी, 45 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस का कहर जारी, 45 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिला। शुक्रवार को सेंसेक्स में लोअर सर्किट लग गया था, जिसकी वजह से निफ्टी में ट्रेडिंग को कारोबारी सत्र के दौरान 45 मिनट के लिए रोका गया और ऐसा 12 साल बाद देखने को मिला है, हालांकि अब बाजार एक बार फिर से खुल गया है।

आज बॉम्मे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,225.18 अंक यानी 6.79 फीसदी की ढलान के साथ 30,552.96 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 699.55 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8,890.60 के निचले स्तर पर खुला। बताते चलें कि, शेयर बाजार में जब 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आती है, तो उसमें लोअर सर्किट लग जाता है और ट्रेडिंग कुछ देर के लिए रोक दी जाती है।

दरअसल, दलाल स्ट्रीट में निवेशकों के निवेश को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेडिंग पर रोक लगाई गई है। इससे निवेशकों के नुकसान के संकट को ज्यादा गहरा होने से बचाया जाता है। भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार को कुछ समय के लिए बांद करना पड़ा है। ऐसा 12 सालों में पहली बार हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...