1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में मचा कोहराम

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में मचा कोहराम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में मचा कोहराम

इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर दुनियाभर के देश झेल रहे है। इस वायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। बता दे, उद्योगों और कंपनियों में कामकाज ठप होने से न सिर्फ निवेशकों की पूंजी पर असर पड़ा है, बल्कि कर्मचारियों के सामने वेतन कटौती का संकट भी आ गया है।

अब अगर हालात नही सुधरते है तो वित्तीय परेशानी से बचने के लिए निवेश की रणनीति को बदलना होगा। इसके साथ ही इसमें तत्काल जरूरत के लिए पूंजी रखने के साथ ही लंबी अवधि के लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना होगा।

वहीं दूसरी तरफ जानकारों का मानना है कि, लॉकडाउन के बाद आय में कमी और वित्तीय संकट बढ़ने की आशंका को देखते हुए लिक्विड फंड में निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है। पैसों की तत्काल जरूरत पड़ने पर म्यूचुअल फंड के इस सेग्मेंट में धन निकासी की जा सकती है।

इतना ही नहीं कोरोना वायरस के चलते बाजारों में मंदी को देखते हुए कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की वजह से बैंकों ने अपने बचत खाते की ब्याज दरें भी घटा दी हैं।

इतना ही नहीं जानकारों का कहना है कि, अगर आपको अपनी होम लोन या अन्य किसी कर्ज की ईएमआई चुकाने के लिए रकम सहेजनी है तो उसे चालू खाते या बचत खाते में रखने के बजाय लिक्विड फंड में डालना बेहतर होगा। इसका कारण है बचत खाते पर जहां 2 से 3 फीसदी का ब्याज मिलता है, वहीं लिक्विड फंड आपको 6 फीसदी तक ब्याज दिलाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...