डाउ जोंस आज गुरुवार सुबह यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे ओपनिंग के साथ ही 1943 प्वाइंट तक फिसल गया और खबर लिखे जाने तक यह लगभग 2100 अंकों की गिरावट के साथ काम कर रहा है। माना जा रहा है अमरीका ने यूरोप के लोगों को वीजा नहीं देने का जो एलान किया है उसका भी बहुत बड़ा हाथ इस गिरावट में है।
एक दिन पहले यानी भारतीय समयानुसार बुधवार रात को जब डाउ जोंस में 1464 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी, तब अगले दिन यानी आज सेंसेक्स में 2919 अंकों की गिरावट देखी गई। इससे साफ़ अंदाज़ा लग रहा है कि शुक्रवार को यानी कल सुबह भी भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रहेगी।
इस साल की बात करें तो सेंसेक्स 2020 अब तक 19.60% गिर चुका है। 1 जनवरी को बाजार 41306 अंकों पर खुला था, आज बाजार 32,778.14 अंकों पर बंद हुआ। अब तक सेंसेक्स 8000 से भी अधिक अंकों तक फिसल चुका है। वही सोने की कीमते लगातार बढ़ रही है। सोना 45 हज़ार रूपये 10 ग्राम जा चूका है जिसके 50 हज़ार जाने के आसार लगाए जा रहे है।