1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार पर कोरोना का कहर जारी, 39,000 लुढ़का सेंसेक्स

शेयर बाजार पर कोरोना का कहर जारी, 39,000 लुढ़का सेंसेक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार पर कोरोना का कहर जारी, 39,000 लुढ़का सेंसेक्स

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया के साथ साथ बाजार पर भी पड़ रहा है, इसके चलते लगातार बजार में शेयर गिरते नजर आ रहे हैं। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाज बॉम्मे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी की गिरावट के बाद 38,869.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 425.55 अंक यानी 4.75 फीसदी की गिरावट के बाद 8,541.50 के स्तर पर बंद हुआ।

बताते चलें कि, भारतीय शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते बाजार हर दिन गिरता ही जा रहा है। दिग्गज शेयरों की बात करें तो, आज जी लिमिटेड, आईटीसी, टाटा स्टील, टीसीएस और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

वहीं, जहां एक तरफ गिरते शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ था तो वहीं, यस बैंक के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिला। यह 2.15 अंक यानी 3.67 फीसदी बढ़कर 60.80 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 64.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 58.65 के स्तर पर बंद हुआ था। महज सात दिनों में यस बैंक का शेयर 1484 फीसदी बढ़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...