1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना वायरस के चलते तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट, पेट्रोल 71.71, डीजल 64.3 रुपए लीटर

कोरोना वायरस के चलते तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट, पेट्रोल 71.71, डीजल 64.3 रुपए लीटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट, पेट्रोल 71.71, डीजल 64.3 रुपए लीटर

इन दिनों कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। जिसका असर कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। बता दे इस वायरस के चलते तेल की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रही है।

इसका कारण कच्चे तेल की खपत का घटना माना जा रहा है। जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रहीं है। वही इसके साथ रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली।

बता दे कच्चे तेल की खपत के कारण शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे से 18 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। तो वही डीजल की दरों में लगभग 20 पैसे से 26 पैसे की कमी देखने को मिली। बात अगर दिल्ली की करे तो यहा पेट्रोल 71.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो पिछले छह महीने में सबसे कम कीमत है।

अगर दूसरे महानगरों में पेट्रोल और डीजल की करे तो कोलकाता में 74.38, मुंबई में 77.4 और चेन्नई में 74.51 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। तो वही आज दिल्ली में डीजल 64.3 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

जैसे ही कोरोना वायरस ने चीन से बाहर अन्य देशों में फैलना शुरु किया तो इससे निवेशकों में डर बढ़ने लगा। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का मई का वायदा भाव 1.42 डॉलर गिरकर 50.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 14 महीने का निचला स्तर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...