देश में आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले पांच दिनों में तेल की कीमतें ढाई रुपये से भी ज्यादा बढ़ी हैं। पेट्रोल 2.74 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है और डीजल के दाम में 2.83 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.40 रुपये से बढ़कर 74 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
इसी तरह डीजल की कीमत 71.62 रुपये से बढ़कर 72.22 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.94, 80.98 और 77.96 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 68.17, 70.92 और 70.64 रुपये है।