1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गैस संकट को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, समय पर गैस आपूर्ति की मांग

गैस संकट को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, समय पर गैस आपूर्ति की मांग

सिलेंडर के दाम बढ़ाने और गैस बुकिंग के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिन तक सिलेंडर न मिलने का आरोप। सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग।

By: Naredra 
Updated:
गैस संकट को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, समय पर गैस आपूर्ति की मांग

मंदसौरः घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और गैस आपूर्ति में हो रही देरी के विरोध में मंदसौर शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “नरेंद्र सरेंडर” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही गैस बुकिंग के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि कमर्शियल गैस टंकियां भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिसके कारण होटल और छोटे व्यवसायियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई होटल व्यवसायियों को मजबूरन अपना काम बंद करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस द्वारा आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...