1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, अर्धनग्न प्रदर्शन कर जताया विरोध

किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, अर्धनग्न प्रदर्शन कर जताया विरोध

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है।

By: Naredra 
Updated:
किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, अर्धनग्न प्रदर्शन कर जताया विरोध

श्योपुरः गेंहूं खरीदी में देरी सहित किसानों के तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। श्योपुर में किसानों के समर्थन में विधायक बाबू जड़ेंल, कांग्रेस नेता नीटू सिकरवार सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर अर्धनग्न होकर बैठे। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी है। इस सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग पा रहा है।

श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...