भोपालः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने आज अपने निवास पर मध्य प्रदेश ट्रक यूनियन के साथियों से विस्तृत संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर श्री पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की कमजोर नीतियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण ट्रक चालकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। न बीमा का समुचित लाभ, न सरकारी सुरक्षा और न ही उनके हितों के लिए कोई ठोस व्यवस्था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग देश की अर्थव्यवस्था को पहियों पर आगे बढ़ाते हैं, आज वही सबसे ज्यादा उपेक्षित और परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी उनकी हर जायज़ मांग को मजबूती से उठाएगी और समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी।