भोपालः विदिशा के कृषि मेले में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में किसानों को उन्नत तकनीक बताने के लिए कृषि मेला आयोजित किया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि मैं और मेरे पिताजी भी कृषि करते आये हैं। इसीलिए मैं कृषि की उन्नत तकनीक देखने विदिशा जा रहा था।
इसके लिए मैने कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी के ओएसडी से जाने की चर्चा की थी। लेकिन कुछ देर बाद मेरे पास अधिकारियों के फ़ोन आये और मुझे विदिशा जाने के लिए मना किया गया। हमारे देश मे कोई इमरजेंसी तो लगी नहीं है। लेकिन अब मैं स्वयं अकेला ही विदिशा जा रहा हूँ, देखता हूँ कौन और किसलिए मुझे रोका जाता है।